फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The dreadful end of the marriage that happened six months ago, the husband was killed along with his lover.

Kurukshetra News: छह महीने पहले हुई शादी का खौफनाक अंत, प्रेमी संग मिल उतारा पति को मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
The dreadful end of the marriage that happened six months ago, the husband was killed along with his lover.
-पति के विदेश से आने के दो दिन पहले बनाई डकैती में हत्या की योजना, दो साल से था प्रेमी से संबंध
विज्ञापन


-पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पति के साथ जर्मनी न जाकर प्रेमी संग रहना चाहती थी अंजलि

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पिहोवा की आदर्श कॉलोनी में छह महीने पहले हुई एनआरआई मस्तान सिंह और अंजलि की शादी का अंत बेहद खौफनाक हुआ। अंजलि ने उसके प्रेम-प्रसंग में आड़े आ रहे अपने पति की प्रेमी संग मिलकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात में उसके प्रेमी के दो और साथी शामिल रहे। आरोपियों ने पहले मस्तान सिंह के मुंह पर तकिया रखा और उसके बाद तेजधार कटर से उसके मुंह और गर्दन पर 13 बार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। यह खुलासा सीआईए-दो ने छानबीन के बाद किया।

दरअसल, आरोपी विशाल निवासी मांगना गांव डीजे का काम करता है। विशाल की अंजलि के भाई के साथ अच्छी जान-पहचान थी, क्योंकि अक्सर वह अंजलि भाई के टैंपो अपने डीजे के कार्यक्रम में लेकर जाता था। यही से अंजलि और विशाल के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। करीब दो साल से दोनों के बीच में संबंध बताए जा रहे हैं, मगर छह महीने पहले तीन मार्च को अंजलि की शादी मस्तान सिंह के साथ हो गई थी।
विज्ञापन





शादी के बाद से दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया था।

वहीं, मस्तान सिंह शादी के बाद से अंजलि को अपने साथ जर्मनी लेकर जाना चाहता था, मगर अंजलि उसके साथ नहीं जाना चाहती थी। हालांकि शादी के कुछ दिन बाद मस्तान सिंह जर्मनी लौट गया था। इसके बाद अंजलि ने अपने प्रेमी से दोबारा बातचीत कर मिलना शुरू कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही मस्तान सिंह जर्मनी चला गया था। उसके जाने के बाद विशाल अपनी प्रेमिका से मिलने लगा। विशाल रात के समय अंजलि से मिलने उसके ससुराल चला जाता था, मगर मस्तान सिंह लगातार अंजलि को अपने साथ जर्मनी लाने की बात करता था। इस बार 27 सितंबर को मस्तान सिंह अपने पिता के इलाज के लिए वापस आया तो उसने अंजलि को साथ ले जाने की तैयारी भी शुरू कर दी। यह बात अंजलि ने विशाल को बता दी, जिसके बाद दोनों ने मस्तान सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन







दो दिन पहले बनाई योजना

मस्तान सिंह के भारत वापस आने से दो दिन पहले विशाल और अंजलि ने उसकी हत्या करने की योजना बना ली थी। योजना के लिए विशाल ने अपने दो साथी रवि और अभिषेक निवासी पिहोवा को शामिल किया। इसके लिए उन्होंने घर में डकैती की योजना बनाई थी। हत्या की वजह डकैती को दिखाया जा सके, इसलिए आरोपी घर से यूरो और जेवर लेकर फरार हुए थे।






पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई कहानी

अंजलि ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए डकैती की कहानी गढ़ी थी। उसने खुद को मासूम दिखाने का नाटक भी किया, जिसके लिए वह हाथ-पैर बंधे होने का बहाना करके घिसटते हुए अपनी सास के कमरे तक आई थी, मगर पुलिस को पहले दिन ही उस पर शक हो गया था।







जांच व आरोपी महिला से पूछताछ में हो गया पूरा खुलासा : मोहन लाल

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी महिला अंजलि, उसके प्रेमी विशाल और साथी रवि व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल की गहनता से जांच और आरोपी महिला से पूछताछ से मामले का खुलासा हो गया था। आज वीरवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और चुराई गई नकदी, जेवर व डीवीआर बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed