फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The district supply department disconnected the connections of 64 consumers.

Kurukshetra News: जिला आपूर्ति विभाग ने 64 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Sun, 17 May 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The district supply department disconnected the connections of 64 consumers.
कुरुक्षेत्र। जिला आपूर्ति विभाग ने नियमों की अनदेखी कर पीएनजी कनेक्शन होने के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने वाले 64 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। विभाग ने अब ऐसे उपभोक्ताओं को सिलिंडर जारी करने पर पाबंदी लगा दी है, जिनके पास पीएनजी कनेक्शन है और वह घरेलू सिलिंडर भी ले रहे है।
विज्ञापन

वहीं विभाग ने नए घरेलू गैस सिलिंडर कनेक्शन देने पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में उन लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनके पास पीएनजी कनेक्शन भी नहीं है और वह चाहकर ले भी नहीं सकते। साथ में प्रवासी मजदूरों को मिलने वाला छोटा पांच किलो का सिलिंडर भी नए उपभोक्ताओं को नहीं दिया जा रहा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शहर में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए राम नगर, शांति नगर, आजाद नगर और दीदार नगर सहित चार प्रमुख कालोनियों में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध होने के बावजूद कुछ उपभोक्ता दोनों सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे, जिस पर विभाग ने ये कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि नीति स्पष्ट है कि जहां पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध है, वहां घरेलू एलपीजी सिलिंडर का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

हमने ऐसे 64 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं और आगे भी इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही विभाग के अधिकारियों ने शहर के उन लोगों से पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की है, जिनकी कालोनी में पीएनजी पाइप है और वह सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएनजी सस्ता और सुरक्षित होने के साथ-साथ सरकार की सब्सिडी नीति के तहत भी बेहतर विकल्प है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed