फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The District Police Captain inspected the vehicles of all the riders

Kurukshetra News: जिला पुलिस कप्तान ने किया सभी राइडर्स के वाहनों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
The District Police Captain inspected the vehicles of all the riders
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन में सभी राइडर्स के वाहनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी बताया साथ ही उनको यातायात को सुचारू रखने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सभी राइडर्स अपने-अपने इलाके में 24 घंटे आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। सभी बैंक एटीएम पर लगातार गश्त करें। कैश वैन की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं। किसी भी घटना पर तुरंत पांच मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर उचित सुरक्षा प्रबंध करें। गश्त करते समय बाजार में रात को पुलिस सायरन का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़कों के दोनों ओर वाहनों को खड़ा न करने के बारे में आमजन को समझाया जाए। साथ ही नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऑटो चालकों को समझाएं कि वह सवारियों को बीच सड़क पर उतारने के बजाय लेफ्ट साइड में ही उतारें। लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करें। उनको बताएं कि ये व्यवस्था आपके लिए ही है। इसमें ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें और सदैव आमजन की सहायता के लिए तत्पर रहें।
विज्ञापन



अपराध पर कसें नकेल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मी अपने कार्यों में सुधार लाकर प्रभावी ढंग से अपराध पर नियंत्रण बनाएं। अपने क्षेत्र में लोगों के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। हर मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच की जाए, साथ ही अपनी शारीरिक फिटनेस की समय-समय जांच कराएं। उन्होंने पीसीआर की आपातकालीन प्रतिक्रिया की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed