कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की ओर से भव्य कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों की कला को आयोजकों, शिक्षकों और अतिथियों ने खूब सराहा। कला और रचनात्मकता का सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने मानव भावनाओं, प्रकृति, सामाजिक जीवन और व्यक्तिगत अनुभवों से प्रेरित कलाकृतियां बनाईं, जोकि आकर्षण का केंद्र बनी।
बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने पहुंचे जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान और लोकसंपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कलाकारों की मेहनत और उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देगी बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त दर्पण है। विद्यार्थियों को कल्पना शक्ति और भावनाओं को साकार रूप देने का अवसर मिलता है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने चित्रकला, टेराकोटा और अन्य कलाकृतियों में विविध विषय, शैलियां और तकनीकों का समावेश देखा। रचनात्मकता और सौंदर्यबोध को दर्शाया गया।

कुरुक्षेत्र। कुवि में ललित कला विभाग के विद्यार्थियों की प्रदर्शनी देखते निदेशक प्रो महासिंह