फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The dialogue between Ram, Laxman, Ravana and Meghnath tied the knot

रामलीला में राम, लक्ष्मण, रावण व मेघनाथ के संवाद ने बांधा समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The dialogue between Ram, Laxman, Ravana and Meghnath tied the knot
श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर ग्राऊंड में कराई जा रही रामलीला अंतिम पड़ाव पर है। रामलीला को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ में इजाफा होता जा रहा है। वीरवार रात को भी रामलीला के प्रसंगो को देखकर जनता भाव-विभोर हो गईं और राम, रावण, लक्ष्मण व मेघनाथ के संवाद ने समय बांधे रखा। आठवें दिन की रामलीला की शुरुआत समाजसेवी संदीप गर्ग ने की। उन्होंने सभी को विजय दशमी त्योहार की बधाई दी और रामलीला का मंचन कर रहे सभी कलाकारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर लाल कमेटी का यह प्रशंसनीय कदम है। दर्शकों ने कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, लक्ष्मण मूर्छित, हनुमान द्वारा संजीवनी लेकर आना आदि दृश्यों को बड़े सहज भाव से देखा। रामलीला कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री केएल शर्मा ने समाजसेवी संदीप गर्ग को स्मृति चिह्न भेंट किया। मंच का संचालन एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री केएल शर्मा, सुदर्शन कक्कड़, हरीश कवात्रा, एडवोकेट जगमोहन मनचंदा, सुरेन्द्र पाल सिंह लाली, विजय शर्मा, मास्टर कर्म सिंह, जितेंद्र सिंह भिंडर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed