फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The devotees prayed to the mother and asked for their wishes

Kurukshetra News: मां की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगी मनोकामनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The devotees prayed to the mother and asked for their wishes
इस्माईलाबाद। गांव बालापुर में स्थित बाला सुंदरी मंदिर में मां के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
इस्माईलाबाद। नवरात्र पर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बुधवार को भी पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। बालापुर गांव में स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के समक्ष प्रसाद, पुष्प, दूध घी चढ़ा कर पूजा की।
विज्ञापन

पुजारी शंभू गिर ने बताया कि मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मातृत्व का प्रतीक है। स्कंदमाता की पूजा करने से बिगड़े काम बनते है तथा मनोकामना भी पूरी होती है। मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से मोक्ष का मार्ग सुलभ होता है। उन्होंने कहा कि सप्तमी व अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आकर मां दुर्गा के दर्शन करते हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन मंदिर में स्थित काली माता के मंदिर में पुरानी परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम कलावड़ के नंबरदार द्वारा माता को भोग लगाया जाता है उसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते है। मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed