फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The devotees offered sacrifices in the havan

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने हवन में डाली आहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The devotees offered sacrifices in the havan
कुरुक्षेत्र। कलश यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में पिछले एक महीने से सर्व कल्याण के संकल्प के साथ चल रहे सावन शिव पूजन अनुष्ठान व रुद्राभिषेक का रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर जग ज्योति दरबार से भव्य व विशाल पवित्र कलश यात्रा ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा के उपरांत दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने संतों व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हवन यज्ञ किया। हवन में सावन शिव पूजन अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक के यजमान परिवारों ने आस्था व भक्ति भाव के साथ आहुतियां दीं व पूरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र पुरी ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा तथा विशेष रूप से रुद्राभिषेक का बहुत महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान रुद्राभिषेक करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। रुद्राभिषेक से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि भक्तों के जीवन से दुःख, दरिद्रता और बाधाएं भी दूर होती हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, दीपक राणा, रवि कांत गोयल, अनुज गोयल व अजय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed