फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Deputy Commissioner took stock of cleanliness during his morning walk

Kurukshetra News: उपायुक्त ने सुबह की सैर के समय लिया स्वच्छता का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner took stock of cleanliness during his morning walk
कुरुक्षेत्र। कोर्ट परिसर सेक्टर सात में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सोमवार को सेक्टर सात कोर्ट रोड के पास सुबह की सैर के दौरान स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के बाद अब नगर परिषद के साथ-साथ स्वच्छता के लिए बनाए गए अलग-अलग सेक्टरों के नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों को एक्टिव रहकर कार्य करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सड़कों पर पड़े कचरे और गंदगी की फोटो खींचकर नगर परिषद के अधिकारियों को भेजी हैं। इन फोटो के आधार पर अधिकारियों को कोर्ट परिसर सेक्टर सात के आसपास क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। यहां पर फुटपाथ पर झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों के साथ-साथ सड़कों के आसपास पड़ी गंदगी के फोटो भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान के तहत हर गली हर मोहल्ला हर मकान हर संस्थान स्वच्छ हरियाणा की पहचान को आगे बढ़ाने का काम करना है। इस मिशन के तहत शहर के हर नागरिक को कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग करना है।

कुरुक्षेत्र। कोर्ट परिसर सेक्टर सात में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र। कोर्ट परिसर सेक्टर सात में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed