फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The demand for making Raksha and Saraswati rivers permanent was raised in the assembly: Meva Singh

विधानसभा में उठाई थी राक्षी व सरस्वती नदी को पक्का करने की मांग : मेवा सिंह

Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The demand for making Raksha and Saraswati rivers permanent was raised in the assembly: Meva Singh
लाडवा। ग्रामीणाें  से बातचीत करते कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष मेवा सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। विधायक रहते हुए कई बार राक्षी नदी को पक्का करने की मांग उठाई लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी की। इससे लाडवा की जनता परेशान है। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष मेवा सिंह का।
तेज बरसात में बुधवार को हुई राक्षी नदी टूट जाने के चलते लाडवा की एकता कॉलोनी, वार्ड नंबर एक सहित कई घरों में पानी घुस गया और किसानों की धान की फसलें भी बर्बाद हो गई। इसलिए मेवा सिंह ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हए वे हर विधानसभा सत्र में राक्षी व सरस्वती नदी को पक्का करने की मांग उठाते थे, ताकि बरसात में बाढ़ जैसे हालात न बने, लेकिन उनकी बात पर कभी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिर्फ लाडवा ही नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा, शाहाबाद व अन्य क्षेत्रों में भी बरसाती पानी ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई और कई घर ढह गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नायब सैनी का गृह क्षेत्र होने के बावजूद लाडवा हलके को पूरी तरह अनदेखा किया गया है। भाजपा नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर विकास का गुणगान करने तक सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed