{"_id":"6795386e1bab05e3cf09cf6c","slug":"the-decision-to-allot-plots-of-100-square-yards-was-appreciated-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130534-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सौ-सौ वर्ग गज के प्लाॅट आवंटित करने के फैसले को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सौ-सौ वर्ग गज के प्लाॅट आवंटित करने के फैसले को सराहा
विज्ञापन
इस्माईलाबाद । गांव तंगोली के जरूरतमंद परिवारों को हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट आवंटित किए गए।
गांव तंगोली की सरपंच रीटा रानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत गठित कमेटी द्वारा नया सभागार, भूतल नया लघु सचिवालय में ऑनलाइन ड्रा ऑफ लाटॅस के माध्यम से 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि ब्लॉक शाहाबाद व पिहोवा में गांव तंगोली में सर्व प्रथम इस योजना के तहत प्लाट आवंटित किए गए है।
इस मौके पर ग्राम वासियों ने सरकार की इस योजना को सराहनीय कदम बताया। लाभार्थी परिवारों ने गांव की सरपंच रीटा रानी व समस्त ग्राम पंचायत के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र चौधरी जिला परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकित पुनिया, ग्राम सचिव ईशर पाल, सरपंच पति जगरूप सिंह आदि मौजूद रहे।