फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The dams of Saraswati river will be strengthened, the width of the river will be 700 feet

Kurukshetra News: सरस्वती नदी के बांध बनाए जाएंगे मजबूत, नदी की चाैड़ाई होगी 700 फीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The dams of Saraswati river will be strengthened, the width of the river will be 700 feet
कुरुक्षेत्र। 12 गांवों के किसानों की महापंचायत में भरोसा देते हुए सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग
कुरुक्षेत्र। बीबीपुर झील की मार से करीब 6500 एकड़ फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है। इससे प्रभावित 12 गांवों के किसान एकजुट हो गए हैं और सरस्वती हेरिटेज बोर्ड व सिंचाई विभाग भी सक्रिय हो गया है। वीरवार को इन गांवों के किसानों की सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में ही महापंचायत हुई और करीब तीन घंटे तक मंथन कर स्थायी समाधान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

महापंचायत में पहुंचे सरस्वती बोर्ड के एसडीओ विनोद तंवर ने भरोसा देते हुए कहा कि सरस्वती बोर्ड ने खास प्रोजेक्ट तैयार किया है जिसके तहत सरस्वती नदी को 700 फीट चौड़ा व 15 फीट गहरा किया जाएगा। यही नहीं नदी के बांध भी मजबूत किए जाएंगे, इसके लिए करीब 600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यही नहीं महापंचायत में ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर ने कहा कि विभाग की ओर से फसलों को बाढ़ से बचाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

22 सदस्यीय कमेटी करेगी प्रोजेक्ट पर मंथन : भारतीय किसान यूनियन (पिहोवा) के बैनर तले महापंचायत में मुर्तजापुर, बीबीपुर, मुकिमपुरा, सुरमी, टकोरन, भौर सैयदा, छैलो सहित 12 गांव के किसान प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच के नेतृत्व में जुटे। जहां हर गांव से दो-दो किसानों को शामिल करते हुए कमेटी बनाई, जो सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरे प्रोजेक्ट पर मंथन करेगी। किसानों ने बताया कि जिस जमीन को सरकार बीबीपुर झील बताता है। वह झील न होकर किसानों की मलकीयत भूमि है और हर वर्ष सिंचाई विभाग नाजायज रूप से उसमें पानी छोड़कर किसानों की फसलों का नुकसान करता है।

कुरुक्षेत्र। 12 गांवों के किसानों की महापंचायत में भरोसा देते हुए सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग

कुरुक्षेत्र। 12 गांवों के किसानों की महापंचायत में भरोसा देते हुए सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग

कुरुक्षेत्र। 12 गांवों के किसानों की महापंचायत में भरोसा देते हुए सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग

कुरुक्षेत्र। 12 गांवों के किसानों की महापंचायत में भरोसा देते हुए सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग

कुरुक्षेत्र। 12 गांवों के किसानों की महापंचायत में भरोसा देते हुए सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग

कुरुक्षेत्र। 12 गांवों के किसानों की महापंचायत में भरोसा देते हुए सरस्वती बोर्ड व सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed