{"_id":"68e4276bd5d9e7c0ed098b3b","slug":"the-crops-brought-to-the-grain-market-for-sale-got-wet-due-to-rain-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-143348-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिकवाली के लिए अनाज मंडी में आई फसल बारिश से भीगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिकवाली के लिए अनाज मंडी में आई फसल बारिश से भीगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिकवाली के लिए पहुंची ब्रह्मसरोवर एरिया में लगी धान भीगी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होने से मंडी में बिकवाली के लिए पहुंची फसल को काफी नुकसान हुआ। वहीं तापमान में गिरावट आने से आमजन को गर्मी से निजात मिली। बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। जिलेभर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है, वहीं थानेसर में पांच एमएम बारिश हुई।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई जा रही है।
बोले किसान - बारिश का महज नुकसान : मंडी में धान की बिकवाली के लिए पहुंचे किसान सोहन लाल, नरेश कुमार, विनोद कुमार का कहना है कि इस समय होने वाली बारिश धान की फसल के लिए काफी नुकसानदायक है। धान कटाई का सीजन चल रहा है। किसानों की फसलें मंडी में पहुंचने लगी हैं लेकिन बारिश के कारण धान की फसल भीग गई। धान भीगने से नमी की मात्रा बढ़ गई, अब ऐसे में फसल की खरीद नहीं होगी। एक से दो दिन तक मंडी में ही फसल को सुखाना होगा। हरि राम ने कहा कि पहले ही बारिश ज्यादा होने से इस बार धान की फसल की पैदावार कम हुई है। अब कटाई के समय भी बारिश हो रही है। किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।