{"_id":"68ded7ed5c6bf998540a2305","slug":"the-coronation-of-lord-rama-took-place-in-sharda-ramlila-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-143162-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शारदा रामलीला में हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शारदा रामलीला में हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्थानेश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क के नजदीक झांसा रोड चौंक वाली जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी की रामलीला में बुधवार रात्रि राम-रावण युद्ध, रावण वध व श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि श्रीराम का राजतिलक किया।
इसमें पार्षद नरेंद्र चौहान, एक्स ईएन वीरेंद्र सिंह वनमाला, प्रिंस गाबा, नितिन गोयल, रामस्वरूप चोपड़ा, लवकेश मेहता, सुरेंद्र सैनी और संजीव शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि राम जैसे आदर्श चरित्र का दुनिया में कहीं कोई उल्लेख नहीं मिलता। रामायण के प्रत्येक पात्र से हमें कोई न कोई अच्छी सीख जरूर मिलती है। माता-पिता का पुत्र से, छोटे भाई का बड़े के प्रति, मित्रता का परस्पर व्यवहार और यहां तक कि शत्रु के प्रति भी नीति के अनुसार व्यवहार रामायण ने ही सिखाया है। प्रिंस गाबा ने कहा कि आज के बदलते युग में हमें रामायण की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है। प्रधान सतीश शर्मा, उप प्रधान सोहन लाल काकयान व अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया। रामलीला के सभी कलाकारों, पदाधिकारियों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्री राम के राज्याभिषेक के बाद आतिशबाजी करके दर्शकों को मिठाई बांटी गई। सभी दर्शकों ने जय श्रीराम का पवित्र उद्घोष किया। मंच का संचालन सचिव यशपाल सैनी ने किया। रामलीला के मंच पर छोटे-छोटे बच्चों को लोरी दी गई।
महासचिव नरेश चौधरी ने बताया कि सरपरस्त दर्शनलाल सैनी के निर्देशन में मंच पर कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, शिव कुमार भटनागर ने लक्ष्मण, प्रिंस ने सीता, चीनी भाई ने सुग्रीव, पीतांबर शर्मा ने हनुमान, संजीव कौशिक ने रावण, रमेश शर्मा ने अंगद, गोविंद यादव ने जामवंत, मुकेश सिसोदिया ने विभिक्षण, संजीव सैनी ने भरत, सचिन शर्मा ने शत्रुघ्न और अन्य कलाकार राम दरबारी में शामिल हुए। इस मौके पर सरपरस्त दर्शन लाल सैनी, भूषण गुप्ता, प्रधान सतीश शर्मा, उपप्रधान सोहन लाल काकयान, महाप्रबंधक सुधीर चुघ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।