Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The construction of the Dream Bridge being built in Kirmich on the lines of the Signature Bridge has come to a standstill.

Kurukshetra News: सिग्नेचर पुल की तर्ज पर किरमिच में बनाए जा रहे ड्रीम पुल का निर्माण अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Dream Bridge being built in Kirmich on the lines of the Signature Bridge has come to a standstill.
कुरुक्षेत्र। अधर में अटका गांव किरमिच में पुल निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : Family
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में यमुना नदी पर बनाए गए सिग्नेचर पुल की तर्ज पर जिले के गांव किरमिच में एसवाईएल नहर पर करीब सात करोड़ की लागत से बनाए जा रहे ड्रीम पुल का लोगों को इंतजार लंबा होता जा रहा है। करीब तीन माह से पुल का काम ठप पड़ा है, जिससे न केवल यहां राहगीरों व आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ रही है बल्कि लोगों को पुराने पुल से ही होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में ही गांव किरमिच से हथीरा सड़क पर शुरू हो चुके इस पुल का निर्माण करीब 70 फीसदी किया जा चुका है जबकि करीब 30 फीसदी आज भी अटका हुआ है। यह कब पूरा होगा, हर ग्रामीण व राहगीर के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रदेश का यह सबसे सुंदर और मजबूत पुल बनाए जाने का दावा किया गया था, जिसका निर्माण करीब पांच माह में पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यह आज भी अधर में हैं। टू वे बनाए जा रहे इस पुल को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जाना शुरू किया गया था। योजना के तहत यह पुल रात को सोलर लाइटों के जरिए जगमगाएगा।
विज्ञापन

गांव किरमिच से हथीरा मार्ग कुरुक्षेत्र और करनाल के साथ-साथ कैथल जिला को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का गुजरना होता है। इस मार्ग पर एसवाईएल नहर पर जो पुल बना हुआ है, वह वर्तमान यातायात के आवागमन को देखते हुए काफी संकीर्ण हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed