फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The congregation bowed their heads in front of Sri Guru Granth Sahib Ji

Kurukshetra News: संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नवाया शीश

Tue, 10 Jun 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Jun 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
The congregation bowed their heads in front of Sri Guru Granth Sahib Ji
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सात दिवसीय समागम के चौथे दिन सोमवार को संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया। श्री अखंड पाठ साहिब की दूसरी लड़ी के दौरान भोग डाले गए और गुरु जी के समक्ष अरदास की गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा परिसर में दस्तार कोच सिमरनजीत सिंह और उनके सहयोगियों ने बच्चों और युवाओं को दस्तार बांधने की विधियां सिखाई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सीखा और इसका धार्मिक महत्व समझाया। पीए सतपाल सिंह डाचर ने बताया कि 12 जून को समागम के समापन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा सातवीं पातशाही में अमृत संचार कार्यक्रम होगा और 11 जून को गुरुद्वारा छठी पातशाही से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान ठंडे पानी और जलजीरा की छबील की व्यवस्था संगत के लिए की गई थी। अरदास में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी, इंदरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, पूर्व कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना, पूर्व प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, प्रधान कार्यालय के पीए एवं एडिशनल सचिव सतपाल सिंह डाचर, कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य व संगत मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed