फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The condition of Psychiatry OPD will improve, patients will get better health facilities.

Kurukshetra News: मनोरोग ओपीडी के सुधरेंगे हालात, मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The condition of Psychiatry OPD will improve, patients will get better health facilities.
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। डॉ. प्रियंका ने अस्पताल में ज्वाइन किया है। उनके ज्वाइन करने के बाद अब मरीजों को सप्ताहभर ओपीडी की सुविधा मिलेगी। अभी तक सप्ताह में एक दिन मरीजों को मनोरोग की ओपीडी की सुविधा मिल रही थी। अंबाला से एक दिन की डेपुटेशन पर मनोरोग विशेषज्ञ वीरवार को ओपीडी में मरीजों को देखने पहुंचते थे।
विज्ञापन

एक दिन ओपीडी मिलने के कारण अस्पताल में 300 से ज्यादा मरीज इलाज लेने पहुंच जाते थे। ऐसे में मरीजों का इलाज करने में चिकित्सक को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, वहीं मरीजों को भी बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन



बिना काउंसलिंग के मरीजों को दी जा रही थी दवा

मनोरोगियों से बातचीत कर उनकी परेशानी को समझने के बाद ही चिकित्सक दवा लिखते हैं। ऐसे में एक मरीज पर 10 से 15 मिनट का समय लगता है। लेकिन चिकित्सक एक मिनट में ही मरीजों को पर्ची थमा रहे थे। ऐसे में मरीजों को कैसा इलाज मिल रहा होगा इसका अंदाजा लगा सकते हैं। मरीजों को बिना काउंसलिंग के दवा दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने किया ज्वाइन बनेगी व्यवस्था : डॉ. सुखबीर
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि हाल ही में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका ने जिला अस्पताल में ज्वाइन किया है। उनके आने से अब मरीजों को काफी राहत मिलेगी। मरीजों को सप्ताहभर ओपीडी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed