फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The community center fell into disrepair in two years due to lack of maintenance.

Kurukshetra News: रखरखाव न होने से दो साल में बदहाल हुआ सामुदायिक केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The community center fell into disrepair in two years due to lack of maintenance.
कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र में फैली गंदगी। संवाद
अनिल बागडी
विज्ञापन

पिहोवा। करोड़ों की लागत से वर्ष 2023 में क्षेत्र के कैलाश धाम पर निर्मित सामुदायिक केंद्र रखरखाव न होेने से बदहाल हालत में है। आमजन की सामाजिक गतिविधियों, कार्यक्रमों और बैठकों के लिए बनाए गए इस सामुदायिक केंद्र को बने अभी मात्र दो वर्ष ही हुए हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह भवन अब नशेड़ियों, चोरों और असामाजिक लोगों का अड्डा बन चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक केंद्र के भवन में बने शौचालयों की हालत बेहद दयनीय है। टूंटियां टूटी हुई हैं, पानी की व्यवस्था ठप है और साफ-सफाई नहीं होने से चारों ओर गंदगी फैली हुई है। छत की डाउन सिलिंग भी कई स्थानों से टूट चुकी है, जिससे हादसा का खतरा है। सामुदायिक केंद्र में न तो कोई स्थायी कर्मचारी तैनात किया गया है और न ही कोई चौकीदार नियुक्त है। इसी कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि चोर इस भवन से पंखे, टूंटियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। दिनभर लोग यहां बैठकर नशा करते रहते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि सामुदायिक केंद्र की तुरंत मरम्मत कराई जाए, नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए और सुरक्षा के लिए चौकीदार की तैनाती की जाए, ताकि यह भवन फिर से आमजन के उपयोग में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बना था सामुदायिक केंद्र
इस सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण 22 नवंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मंत्री संदीप सिंह द्वारा किया गया था। भवन के निर्माण पर करीब दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत आई थी। करोड़ों की राशि खर्च होने के बावजूद आज यह भवन जनता के किसी काम नहीं आ रहा, बल्कि समस्या का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसका उचित रखरखाव किया जाता तो आज यह स्थिति उत्पन्न न होती।
कई बार नगर पालिका अधिकारियों को करवा चुके अवगत
वार्ड पार्षद जयपाल कौशिक ने बताया कि वे कई बार सामुदायिक भवन के उचित रखरखाव को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। उन्हें वार्ड के लोगों से रोज़ाना शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से इस भवन को ठेके पर देने की मांग भी की है। वहीं, इस संबंध में नगर पालिका सचिव अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी कमियों को दूर किया जाएगा और इसके रखरखाव के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र में फैली गंदगी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र में फैली गंदगी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र में फैली गंदगी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र में फैली गंदगी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र में फैली गंदगी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed