फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The committee will honour the youth who came to serve the flood victims: Jhinda

बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने पहुंचे युवाओं को सम्मानित करेगी कमेटी : झींडा

Tue, 02 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The committee will honour the youth who came to serve the flood victims: Jhinda
कुरुक्षेत्र। जगदीश सिंह झींडा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पंजाब में बाढ़ ग्रस्त लोगों की सेवा करने में लगी प्रदेश की संगत को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सम्मानित करेगी। यह सम्मान यहां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में किया जाएगा। यह जानकारी कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने दी। उन्होंने इससे संबंधित वीडियो भी जारी की।
झींडा ने युवाओं का आभार जताया और कहा कि हालात ठीक होने पर हरियाणा से पंजाब में सेवा करने के लिए गई संगत का विवरण तैयार किया जाएगा और फिर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुदरती मार झेल रहे पंजाब के किसान और आमजन के कल्याण के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में गुरु चरणों में अरदास की गई है। गुरु साहिब से सभी के कल्याण की कामना करते हुए संस्था की ओर से कुदरती कहर से निजात दिलाने के लिए भी अरदास की गई है।
विज्ञापन


जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि वे भी पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सेवा के लिए पहुंचे युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही पंजाब में बाढ़ प्रभावित संगत की सेवा में लगे युवाओं को आवश्यकता अनुसार जरूरी वस्तुएं हरियाणा कमेटी की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। कुदरत का कहर झेल रहे लोगों की सेवा मानवता की सेवा है। सभी को इस कार्य में अपना सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed