इस्माईलाबाद। अनाज मंडी झांसा की आढ़ती एसोसिएशन दो फाड़ हो गई है। जहां मंगलवार को एक गुट ने बैठक कर अपने प्रधान की घोषणा की थी। वहीं आढ़तियों के दूसरे गुट ने भी पूर्व प्रधान जगदीश पाहवा की अध्यक्षता में बैठक कर सर्वसम्मति से निर्दोष कक्कड़ को अपना प्रधान घोषित कर दिया, जिसको लेकर अनाज मंडी में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।
नवनियुक्त प्रधान निर्दोष कक्कड़ ने कहा कि अनाज मंडी के आढ़तियों ने जो जिम्मेदारी उसे सौंपी है वे उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे और आढ़तियों, किसानों, पल्लेदारों की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी के हित में निर्णय लेकर किसानों व आढ़तियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर आढ़ती पवन कुमार, कुलदीप लोहिया, राजकुमार मुंजाल, पवन गाबा (सरपंच), पूर्व प्रधान जगदीश पाहवा, अमित कक्कड़, कुलविंदर सिंह, चमकार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।