{"_id":"6af4d2169ec315e5190d71c5","slug":"review-of-the-development-and-maintenance-of-pilgrimage-sites-in-pehowa-instructions-issued-to-officials-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163927-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा के तीर्थ स्थलों के विकास और रखरखाव की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा के तीर्थ स्थलों के विकास और रखरखाव की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के तीर्थों के विकास के लिए बैठक में अधिकारी व पदाधिकारी समीक्षा व मंथन कर
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के पिहोवा क्षेत्र के तीर्थ स्थलों के विकास, संरक्षण और रखरखाव की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। यह बैठक कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मीडिया हॉल में आयोजित की गई। जिला परिषद एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने इसकी अध्यक्षता की।
बैठक में तीर्थ समिति अध्यक्षों, ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों ने भाग लिया। इसमें विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए। साफ-सफाई, रखरखाव, विद्युत व्यवस्था और सुंदरीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं पर भी बात की गई। अधिकारियों ने चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
विकास कार्यों पर निर्देश
मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने तीर्थ स्थलों के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने विभागों, समितियों और ग्राम पंचायतों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा गया। 48 कोस तीर्थ विकास एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने समितियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।