फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   the Clean Campaign Died in the first year

पहले साल में दम तोड़ गया स्वच्छ अभियान

Thu, 01 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 01 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार का स्वच्छ भारत अभियान एक वर्ष में ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। जोरशोर से शुरू हुआ सिलसिला बहुत जल्द ही सिमट कर रह गया।
विज्ञापन


गांधी जयंती पर शुरू हुुआ स्वच्छता का आलम कुछ दिन ही चला और धर्मनगरी के चारों ओर फिर से गंदगी के ढेर लग गए। सेक्टर ही नहीं शहर की मुख्य कॉलोनियों और मुख्य मंडी में साफ- सफाई हाशिए पर पहुंच गई है। शहर की दुखभंजन कॉलोनी का तो यह हाल है कि वहां से दुखभंजन महादेव मंदिर तक जाने के लिए गंदगी के पास से गुजरना पड़ता है।

यहां इतनी तेज दुर्गंध आती है कि राहगीरों को नाक और मुंह पर रुमाल रखना पड़ जाता है। यही हाल सेक्टर-7 में गुरुद्वारे के सामने पड़ी गंदगी, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास, सोसायटी बैंक के आसपास की स्थिति तो और भी खराब है।
विज्ञापन


कहने को नगर परिषद में चेयरमैन द्वारा ली गई अंतिम दौर की मीटिंग में शहर के साथ सेक्टरों के घरों में से कूड़ा उठाने के लिए डंपर लगाने की योजना पर आनन-फानन में अमली जामा पहनाने की कोशिश की गई थी। लेकिन, तीन माह होने के बाद भी सफाई नहीं हो सकी है। अभी तक नगरपरिषद विभाग कागजी कार्रवाई में ही जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के पास कुल 111 पक्के सफाई कर्मी है और 331 डेली वेसिस पर कार्य कर रहे हैं। विभाग के पास 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली है, जो कि शहर का कूड़ा उठाती है। डंपर योजना पर कार्य चल रहा है। अभी ग्रांट का इंतजार है, उसके बाद सामान खरीदा जाएगा।
कर्मचंद, नगर परिषद सीनेटरी इंस्पेक्टर, थानेसर


नहीं है कूड़ा निस्तारण की योजना
गीता नगरी में कूड़ा निस्तारण की योजना पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। डंपिंग जोन न होने के कारण नपा कर्मी कूड़ा उठाने के बाद उसे गिराने के लिए जगह-जगह घूमते रहते है और जहां जगह मिलती है, वहां पर गिरा देते है।


पिपली वासी वेदपोपली ने बताया कि शहर की शोभा उसके मुख्य प्रवेश द्वार से होती है, लेकिन गीता नगरी का प्रवेश पिपली में सफाई की हालत चिंताजनक है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। विभाग के सफाई कर्मी माह में केवल एक या दो बार ही दिखते हैं। उसके बाद क्षेत्र में गंदगी हो जाती है। शाम के समय मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। अभी डेंगू का भी खतरा है। विभाग को सफाई करने के साथ क्षेत्र में फॉगिंग करानी चाहिए।

शहरवासी पूजा शर्मा ने बताया कि शहर में बेतहाशा गंदगी है। शहर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। इन पर मच्छर और मक्खियां घूमती रहती हैं। गंदगी के कारण बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है। नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ है। कुछ भी नहीं हो रहा है।

सेक्टर-3 निवासी सोनू रानी ने बताया कि सेक्टर में दाखिल होते ही गंदगी का सामना करना पड़ता है। कहने को शहर के सेक्टर जिले के पॉश इलाके माने जाते हैं, लेकिन सेक्टर-3 में गंदगी बहुत अधिक है। हुडा विभाग कहने को मकान का टैक्स लेते हैं, लेकिन समय पर गंदगी का उठान नहीं करते। इसका खामियाजा सेक्टर निवासियों को उठाना पड़ता है।

सेक्टर-13 निवासी सुनील कक्कड़ ने बताया कि माहेश्वर हनुमान मंदिर के पीछे सेक्टर का सारा कूड़ा फेंका जाता है। वहां से गुजरना भी मुश्किल है। विभाग के आला अधिकारियों को इस संबंध में कई बार कह चुके हैं। वे आते हैं और कूड़े में आग लगा कर चले जाते हैं इससे प्रदूषण बढ़ने के साथ बदबू भी फैल जाती है।


सेक्टर-7 गुुरुद्वारे के सामने और सेक्टर-10 में पड़ी गंदगी को हटाने के लिए हुडा के कर्मी काम कर रहे हैं। क्षेत्र ज्यादा है, इसलिए थोड़ा और समय लगेगा। सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में गंदगी हटाने के लिए टेंडर जारी करने को कहा है। एक-दो दिन में ही गंदगी को साफ कर दिया जाएगा।
योगेश रंगा, ईओ हुडा , कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed