फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The City Council's auditorium, library and sports complex remain stuck in files.

Kurukshetra News: फाइलों में ही अटका नगर परिषद का ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी व स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The City Council's auditorium, library and sports complex remain stuck in files.
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की तीन परियोजनाएं एक साल में फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी हैं। ये कब साकार होंगी, यह जवाब भी जिम्मेदारों के पास नहीं है। इन परियोजनाओं में ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी व स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स शामिल हैं। अधिकारी आज भी इन योजनाओं के लिए जमीन की ही तलाश में लगे हैं जबकि नई परियोजनाओं को पूरा करने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नगर परिषद के बजट में ये तीनों ही परियोजनाएं शामिल की गई थीं। इसके बाद इनके लिए जमीन की तलाश शुरू की गई, जो आज भी जारी है। पिछले वर्ष अप्रैल माह में तीनों परियोजनाओं के लिए जमीन तलाश करने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके लिए पत्र भी जारी किए गए थे। इससे उम्मीद जगी थी कि ये योजनाएं जल्द सिरे चढ़ेंगी लेकिन आज तक कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य कई शहरों की तर्ज पर नगर परिषद थानेसर के पास न अपना ऑडिटोरियम है, न लाइब्रेरी और न ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स। ऐसे में पिछले वर्ष तय किए गए बजट में इन परियोजनाओं को शामिल किया गया था। अब नए बजट की तैयारी की जाने लगी है लेकिन पिछले बजट की घोषणाएं अधूरी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप ईओ बोले- परियोजनाओं के लिए जमीन की तलाश की तेज
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि तीनाें ही परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा और जमीन की तलाश करने के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। हुडा सहित अन्य विभागों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि ये प्रयास जल्द सिरे चढ़ जाएंगे। एक विभाग से संबंधित जमीन को चिह्नित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed