{"_id":"66873c32183dca80480bfa39","slug":"the-city-council-set-up-a-control-room-to-deal-with-waterlogging-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-120444-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जलभराव से निपटने को नगर परिषद ने बनाया नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जलभराव से निपटने को नगर परिषद ने बनाया नियंत्रण कक्ष
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानसून सीजन में जलनिकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। साथ ही शहर में बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से संबंधित सूचना के लिए कार्यालय के कर्मचारियों की दिन व रात्रि के समय डयूटी लगाकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उक्त जानकारी जिला नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में अनूप सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर व पवन दहिया प्रशिक्षु की सुबह नौ बजे से सायं सात बजे तक डयूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार विशाल कुमार सीएफसी, मनीष कुमार प्रॉपर्टी टैक्स शाखा व ब्रहमपाल सेवादार की सायं सात बजे से सुबह नौ बजे तक की डयूटी लगाई गई है। रात्रि के समय नियुक्त किए कर्मचारी नगर परिषद थानेसर में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायत का रजिस्टर मेनटेन करेंगे और उसकी जोनल वाइज सूचना इंचार्ज को देते हुए उसका समाधान भी करवाएंगे और शिकायतकर्ता को भी सूचित करेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शहर में नाले-नालियों की साफ-सफाई को दुरुस्त रखने का काम निरंतर करेंगे ताकि बरसात के दौरान शहर में पानी न भरे। इस कार्य में संबंधित कर्मचारी अगर कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।