फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Chief Minister listened to the complaints of the people

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister listened to the complaints of the people
लाडवा। जनसंवाद कार्यक्रम में सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद - फोटो : Samvad
लाडवा (कुरुक्षेत्र)। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 338 शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद मंच क्षेत्र के सतत विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीते समय के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, वह सिद्ध करते हैं कि सरकार की नीति और नीयत दोनों जनहित के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन

12वीं तक किया जाए धनौरा जाटान का स्कूल : मुख्यमंत्री ने धनौरा जाटान निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल की फिजिबिलिटी चेक करने के बाद 12वीं तक का किया जाए। नरेश पाल की शिकायत पर मार्केटिंग बोर्ड को निर्देश दिए कि बरसात का सीजन शुरू होने से पहले खिड़की विरान से रुड़की गांव के बीच का रास्ता तैयार करें।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने, नया रखने के निर्देश : मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कालीरानो निवासी बलविंद्र सिंह के खेत में ट्रांसफार्मर को बदलने का काम पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed