फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The changing mood of the weather is spoiling the complexion of the farmers.

Kurukshetra News: मौसम का बदलता मिजाज उड़ा रहा किसानों के चेहरों की रंगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
The changing mood of the weather is spoiling the complexion of the farmers.
कुरुक्षेत्र। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। इधर, मौसम का मिजाज किसानों को डरा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादलवाई से किसानों के चेहरों की रंगत उड़ी हुई है। मौसम के जानकार भी बारिश की संभावना की बात कह रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय यदि बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होने से कोई नहीं बचा सकता है। शुक्रवार को भी पूरे दिन मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह के समय धूप खिली लेकिन दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवा भी चली।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने के संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी। इसके अलावा तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


कृषि विभाग की विशेषज्ञ डॉ. ममता सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल अब पककर तैयार हो चुकी है, जो कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मंडियों में पहुंच जाएगी। मौसम में बदलाव के चलते बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना बनी रहती है। मौसम में बदलाव के चलते शनिवार को सुबह जिले भर में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई, जबकि दिनभर आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed