फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The central government will teach a lesson to terrorists and Pakistan: Dr. Athawale

केंद्र सरकार आतंकवादियों और पाकिस्तान को सिखाएगी सबक : डॉ. आठवले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The central government will teach a lesson to terrorists and Pakistan: Dr. Athawale
कुरुक्षेत्र। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी। इससे आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा सबक मिलेगा। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अब पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का समय आ गया है। इसी के चलते सरकार ने अहम फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया। यह कहना है केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. रामदास आठवले का। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आरपीआई द्वारा आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उसके उपरांत उन्होंने पत्रकारवार्ता भी की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश में भेदभाव को खत्म करने, जातिवाद को खत्म करने, पूरे देश को एकजुट करने और दलितों के हितों की लड़ाई लड़ी। इस देश को टूटने से बचने के लिए प्रयास किए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डाॅ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाते हुए युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों के लिए काम करें और गरीबों की मांगों को उठाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री विदेश दौरे को छोड़कर वापस लौट आए और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर का दौरा किया इसके साथ ही सरकार ने अन्य दलों को अपने विश्वास में लेने के लिए बैठकें की हैं और उनसे सुझाव भी मांगे हैं। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखकर पाकिस्तान को उसकी हरकत का जवाब दिया जाएगा। ऐसे समय पर देश की विपक्ष पार्टी को भी एकजुट होने का परिचय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर विकास के रास्ते खोले और इसके बाद तीन करोड़ टूरिस्ट भ्रमण के लिए पहुंचे। इससे जम्मू कश्मीर प्रगति की तरफ बढ़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां की सड़कों का सुधार, रेलवे का विस्तार हुआ और वहां की जनता को रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध हुए। उन्होंने कहा कि जिस परिवार की सालाना आय आठ लाख रुपये से कम है, उसको आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली, मनू सिब्बल, प्रीतम सिंह कोलेखां, प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्वनी वालिया, सूरजभान नरवाल, नवाब नैन, संत गुरपाल दास, प्रो. डॉ. भगत सिंह रंगा, तेजपाल सहरावत, संदीप वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



नायब सिंह के नेतृत्व में हो रहा हरियाणा का विकास

डॉ. आठवले ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए एक लक्ष्य लेकर चले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed