फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The central government wanted to do delimitation as per its own wishes under the guise of the women's reservation bill: Meva Singh

महिला आरक्षण बिल की आड़ में अपने अनुसार परिसीमन करना चाहती थी केंद्र सरकार : मेवा सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The central government wanted to do delimitation as per its own wishes under the guise of the women's reservation bill: Meva Singh
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, विधायक अशोक अरोड़ा व राम
कुरुक्षेत्र। महिला आरक्षण बिल के लिए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल की आड़ में देशभर में अपने अनुसार परिसीमन करना चाहती थी जिसका कांग्रेस पार्टी ने मजबूती से विरोध किया। कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण की समर्थक रही है लेकिन इसके नाम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मंदीप सिंह चट्टा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है। महिला आरक्षण बिल को लागू करने से पहले परिसीमन की शर्त जोड़ना एक राजनीतिक चाल है। इससे भाजपा अपने हित में सीटों का पुनर्गठन करना चाहती है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करती है और देश में महिलाओं ने हमेशा महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, जस्टिस फातिमा बीवी और उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के नाम पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है तो बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण तुरंत लागू करें। परिसीमन को इससे जोड़ना स्पष्ट रूप से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है और महिला आरक्षण बिल के संबंध में पूरी सच्चाई सामने नहीं रख रही। पिहोवा विधायक मंदीप सिंह चट्टा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि यह बिल महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा हुआ है लेकिन भाजपा इसे भी राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी मजबूती से जनता के बीच जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री निशि गुप्ता, सुनीता नेहरा, कमलेश रानी, पवन चौधरी, विवेक भारद्वाज डब्बू , संजीव सैनी, पृथ्वी चंद के सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगे रोक

कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि शिक्षा का वातावरण निष्पक्ष और अनुशासित बना रहे।

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, विधायक अशोक अरोड़ा व राम

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, विधायक अशोक अरोड़ा व राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed