{"_id":"5768473d4f1c1bbf19b47d25","slug":"the-candidates-then-went-on-a-rampage-policeman-slap-hit-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों ने फिर मचाया उत्पात, पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों ने फिर मचाया उत्पात, पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
दौड़ के दौरान गिरे युवक को उठाते रेडक्रास के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 जून से चल रही पुलिस भर्ती के चलते सोमवार को भी पहुंचे अनेकों अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया। कई अभ्यर्थी दौड़ लगाते समय गिर पड़े तो कई ने अपना आपा खोते हुए पुलिस कर्मियों के साथ जमकर अभद्र व्यवहार भी किया। एक पुलिस कर्मी को एक अभ्यर्थी ने थप्पड़ भी जड़ दिया तो वहीं ऐसा व्यवहार कर रहे अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया में लगे अधिकारियों ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन
नशे की आशंका के चलते अनेकों अभ्यर्थियों की जांच भी करवाई गई है और मेडिकल रिपोर्ट आने पर नशे की पुष्टि वाले अभ्यर्थियों को न केवल भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ लगा रहे आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थी चक्कर आकर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल ही एंबुलेंस से एलएनजेपी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां उन्हें इलाज दिलाने के साथ-साथ उनकी नशीले पदार्थ लिए जाने की संभावना के चले जांच भी करवाई गई। हालांकि इन अभ्यर्थियों ने नशीला पदार्थ लिया था या नहीं यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन दिन भर दौड़ लगा रहे अभ्यर्थियों में नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले शामिल होने की चर्चा अवश्य चलती रही। अभ्यर्थियों के गिर जाने से दूसरे अभ्यर्थियों को भी कुछ परेशानी आई तो वहीं यह भी बताया जा रहा है कि सेक्टर 4 स्थित पॉलीक्लिनिक के समीप एक अभ्यर्थी ने एक पुलिस कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
विज्ञापन
सोमवार को फिजिकल टेस्ट के लिए 13 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 7 हजार अभ्यर्थी ही पहुंचे। उधर ये भी बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में जुटे अधिकारी अभ्यर्थियों द्वारा कथित तौर पर नशे का सेवन करने को लेकर बेहद गंभीरता बरतने लगे है।
नशे की पुष्टि हुई तो करवाई जाएगी कार्रवाई : भारती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि उन्हें भी लगातार सूचना मिल रही है कि अनेकों अभ्यर्थी नशे का सेवन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे है। निर्देशों के बाद ऐसे अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है और नशे की पुष्टि होने पर उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा तो वहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की करवाई जाएगी।