फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The bus stopping at Umri Chowk made the journey smooth but the passengers were breathless

Kurukshetra News: उमरी चौक पर बस रुकने से यात्रा हुई सुगम पर यात्री बेदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The bus stopping at Umri Chowk made the journey smooth but the passengers were breathless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 44 स्थित उमरी चौक पर प्रदेशभर की बसों के ब्रेक एक तरफ जहां यात्रियों की यात्रा को सुगम बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की अनदेखी इन यात्रियों का पसीना निकाल रही है। यात्री तपती दोपहर व बारिश में खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करने को मजबूर है। पूर्व सीएम मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों व शहर की रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की ओर से उमरी चौक पर बसों के रोके जाने की मांग की गई थी। हालांकि कुछ बसें उसी दौरान यहां रुकने लगी थी तो अब वर्तमान सरकार ने भी पत्र जारी कर हर बस यहां रोके जाने के आदेश दिए हैंं।
आदेश का पालन भी हो रहा लेकिन करीब एक साल का समय गुजर जाने के बाद, प्रशासन ने क्यू बस शेल्टर बनाने की जहमत तक नहीं उठाई। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चौक पर दुकानदार बताते हैं कि बस के इंतजार में कई यात्री गर्मी में चक्कर खाकर गिर चुके हैं। उमरी चौक से 15 गांव सटे हुए हैं। इतना ही नहीं उमरी में आईटीआई व सेक्टर 30, सेक्टर आठ, तीन से काफी संख्या में लोग बसों में सफर करते हैं तो चौक के समीप ही एनआइडी जैसा बड़ा संस्थान भी है।
विज्ञापन


धरातल पर आधी- अधूरी व्यवस्था, टिकट के लिए हो रही कहासुनी
प्रशासन ने आनन-फानन उमरी चौक पर बसों को तो रोकना शुरू कर दिया लेकिन आधी-अधूरी व्यवस्था के चलते यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग अभी तक भी उमरी चौक से ई-टिकटिंग मशीन में पंच नहीं बना पाया। ऐसे में उमरी चौक से यात्रियों की टिकट नहीं कट रही। पिपली और नीलोखेड़ी के बीच में बसों का कोई स्टॉपेज ही नहीं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पिपली से टिकट बनानी पड़ती है, ऐसे में टिकट को लेकर यात्रियों की कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल बसों के ही विभाग करे आदेश : पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि उमरी चौक पर सभी बसों का ठहराव गलत है। लंबे रूट की बसों के रोकने का कोई औचित्य ही नहीं। विभाग को उमरी चौक पर सीटी बसों का ही ठहराव करना चाहिए। पांचाल ने कहा जो बस जम्मू से कटरा जा रही है, उसे उमरी चौक पर रोकना वाजिब नहीं है। ऐसे में बस में सवार यात्रियों के साथ-साथ चालक परिचालक को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।



जल्द बनवाया जाएगा क्यू शेल्टर, अन्य सुविधा भी देंगे : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है, जल्द ही उमरी चौक पर बस क्यू शेल्टर बनवा दिया जाएगा। यहां पानी व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल योग दिवस कार्यक्रम के कारण व्यस्तता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed