{"_id":"69bc6bddefeeaba83c05301f","slug":"the-budget-meeting-had-to-be-cancelled-due-to-lack-of-quorum-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-151834-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिना कोरम के रद्द करनी पड़ी बजट बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिना कोरम के रद्द करनी पड़ी बजट बैठक
Fri, 20 Mar 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। इस साल का बजट पास करने के लिए गुरुवार को बुलाई गई नगरपालिका हाउस की बैठक बिना कोरम के रद करनी पड़ी। नगरपालिका प्रधान सहित पक्ष और विपक्ष के सभी पार्षदों ने बैठक का सामूहिक बहिष्कार किया। बहिष्कार की मुख्य वजह नगरपालिका सचिव और प्रधान के बीच चल रहा टकराव बताया जा रहा है।
नगरपालिका सचिव बंबूल सिंह मलिक ने 17 मार्च को बैठक का एजेंडा जारी किया था और सुबह 10 बजे बैठक का समय तय था, लेकिन निर्धारित समय पर कोई भी पार्षद उपस्थित नहीं हुआ। कॉन्फ्रेंस हॉल में केवल मनोनीत पार्षद दीपक आनंद और सचिव मौजूद रहे। करीब सवा दस बजे कोरम पूरा न होने पर बैठक रद घोषित कर दी गई। बाद में पूर्व नपा प्रधान हरीश कवातरा के कार्यालय में एकत्र पार्षद पंकज सिंगला, अमित सिंघल, विजय कलसी, अमृतलाल व अन्य ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उनका कहना है कि अगस्त 2025 के बाद कोई टेंडर जारी नहीं हुआ और स्वीकृत कार्य भी शुरू नहीं किए गए। विपक्ष ने वर्तमान प्रधान गुलशन कवातरा के कार्यकाल को असफल बताया।
प्रधान गुलशन कवातरा ने सचिव पर मनमर्जी से काम करने का आरोप लगाया और बहिष्कार को पार्षदों का सामूहिक निर्णय बताया। दूसरी ओर, सचिव बंबूल सिंह मलिक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बैठक केवल बजट पास करने के लिए थी और बहिष्कार उचित नहीं है। संवाद