फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The bridge on SYL canal is completely dilapidated, villagers are facing danger

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर पर बना पुल पूरी तरह जर्जर, ग्रामीणों को सता रहा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The bridge on SYL canal is completely dilapidated, villagers are facing danger
इस्माईलाबाद। एसवाईएल नहर पर बना पुल इस तरह जर्जर हालात में। संवाद
इस्माईलाबाद। शांतिनगर गांव में एसवाईएल नहर पर बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से कई वाहन चालक और राहगीर चोटिल हो चुके हैं। गांववासियों ने इसे लेकर चिंता जताई और उपायुक्त से मिलकर नया पुल बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने ब्लॉक समिति सदस्य राजबीर सिंह के नेतृत्व में नहरी विभाग के अधिकारियों व उपायुक्त नेहा सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यह पुल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। राजबीर सिंह ने आरोप लगाया कि नहरी विभाग के अधिकारी केवल दिखावटी कार्रवाई करके चले जाते हैं, लेकिन पुल को कंडम घोषित कर नया पुल बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुल के निरीक्षण के लिए जल्द ही एक टीम गठित की जाएगी। यह टीम अपनी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक नया पुल नहीं बनता, तब तक अस्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed