फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   the boy of Jaipur drowned in bhramsarovar

ब्रह्मसरोवर में डूबा जयपुर का युवक

Sun, 29 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया। डूबने वाला युवक राजस्थान के जयपुर शहर का रहने वाला था। 
विज्ञापन


एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर के गांव निमेड़ा निवासी 23 वर्षीय रमेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ धर्मनगरी में घूमने के लिए आया था। रमेश और उसका परिवार शनिवार को रात 12 बजे जयपुर से चला था। यह लोग सुबह 10 बजे धर्मनगरी पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक यहां ब्रह्मसरोवर में स्नान करके सभी कुल्लू के लिए रवाना होने वाले थे। रमेश करीब साढ़े 10 बजे स्नान करने के लिए सरोवर पर पहुंचा। एएसआई ने बताया कि रमेश और उसके परिजन स्नान कर रहे थी। इसी दौरान वह 15 फीट गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो लोगों ने मदद के लिए आवाज लगानी शुरू की। किसी ने गोताखोर और पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन वे आते तब तक रमेश डूब चुका था। गोताखोर ने रमेश को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। पुलिस तुरंत उसे एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed