फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body of the youth was not allowed to be buried

Kurukshetra News: दफनाने नहीं दिया युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth was not allowed to be buried
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। असमानपुर गांव में युवक के शव को दफनाने को लेकर मुस्लिम समुदाय और ग्रामीणों के बीच माहौल गर्म हो गया। समाज के लोग जमीन को कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की जमीन बता रहे हैं, जबकि ग्रामीण इस जमीन को नाजायज तौर पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर थाना सदर, शहर समेत पुलिस चौकी से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस सदर प्रभारी विक्रांत ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, मगर दोनों पक्ष अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को रविवार सुबह 10 बजे थाने में तलब किया। फिलहाल मुस्लिम समुदाय ने युवक के शव को पिहोवा की मस्जिद में रखा है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोग जिस जमीन का कब्रिस्तान बताकर शव को दफनाने पर अड़े हैं, वो गांव की जमीन है। यह जमीन गांव के रिहायशी इलाके से सटी है। इसलिए इस जमीन पर कब्रिस्तान बनाना या होना बिल्कुल गलत है। साथ ही युवक और उसके परिजनों का गांव से कोई संबंध नहीं है। आरोप लगाया कि समुदाय के लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। गांव के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग नहीं रहते है। यह लोग प्रवासी हैं और किराए पर रहते हैं। इससे पहले भी यह लोग छोटे बच्चों के शव को यहां पर दफन चुके हैं। तब गांव वालों ने विरोध नहीं किया था, लेकिन अब यह लोग यहां कब्रिस्तान बनाकर उस जमीन को वक्फ बोर्ड की बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed