फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body of a youth missing for five days was found

Kurukshetra News: पांच दिन से लापता युवक का मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for five days was found
पिहोवा। पांच दिन से पटियाला के गांव देवीगढ़ से लापता युवक का शव पटियाला रोड पर ट्यूकर पुल के नजदीक बरामद हुआ। मृतक की पहचान गुरविंद्र सिंह (33) के रूप में हुई है। मृतक के भाई बहादुर सिंह ने बताया कि गुरविंद्र सिंह दिहाड़ी मजदूरी करता था। वह 13 अप्रैल को बिना बताए घर से निकल गया। उसकी संबंधित थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

उसके भाई ने बताया कि वह पांच दिन से लापता था। वह पहले भी कई बार बिना बताए घर से निकल जाता था और नशे का आदी था। 15 अप्रैल को उसके दोस्त ने उसे सूचना दी कि पुलिस को ट्यूकर बॉर्डर से शव बरामद हुआ है। वे सूचना पर तुरंत पिहोवा पुलिस के पास पहुंचे तथा पुलिस ने शव की पहचान कराई। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान के बाद पुलिस ने उसके बड़े भाई के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। प्राथमिक जांच से अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्यादा नशा करने की वजह से गुरविंद्र की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed