फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body of a young man who had left home to go to his in-laws' house was found in the fields

Kurukshetra News: ससुराल जाने के लिए घर से निकले युवक का खेतों में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home to go to his in-laws' house was found in the fields
कुरुक्षेत्र। प्रतापगढ़ गांव के रहने वाले एक युवक का शव जीटी रोड के समीप खेत में मिला है, जिससे परिवार में मातम छा गया। गांववासी जयपाल ने बताया कि उसका बेटा करीब 30 वर्षीय शिवकुमार अपनी ससुराल गांव मथाना के लिए 19 अप्रैल को घर से निकला था लेकिन वह न ससुराल पहुंचा और न वापस लौटा। वे उसे कॉल करते रहे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में उसके एक रिश्तेदार को पुलिस की ओर से कॉल आई कि प्रतापगढ़ का युवक बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा है। वे तत्काल मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान की। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और नशे की आदत थी। एफएसएल टीम को मौके से एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed