फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The bike driver coming from Karnal to give sawdust over the highway, 15 kg of sawdust recovered

करनाल से चूरापोस्त देने आ रहा बाइक चालक हाईवे पर काबू, 15 किलो चूरा पोस्त बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The bike driver coming from Karnal to give sawdust over the highway, 15 kg of sawdust recovered
कुरुक्षेत्र। करनाल से पिहोवा चूरापोस्त की सप्लाई देने जा रहे व्यक्ति को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 15 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया है। आरोपी गगनदीप उर्फ रिंकू वासी मेहमल (करनाल) को पुलिस ने अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 6 दिसंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ढांड-कैथल रोड कैंची चौक पिहोवा के पास गश्त कर रही थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गगनदीप उर्फ रिंकू ट्रक चालक है और वह चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। रिंकू आज भी अपनी बाइक पर चूरापोस्त बेचने के लिए अपने गांव महमल से वाया ढांड होता हुआ पिहोवा शहर की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ढांड रोड पर हाईवे पुल असमानपुर के नजदीक नाकाबंदी करके आनेजाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसकी बाइक पर प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर कट्टे के बारे में पूछताछ की। तलाशी लेने पर पुलिस को कट्टे से चूरापोस्त बरामद हुआ, जिसका वजन 15 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed