{"_id":"683cb4f1d3a5dd4ba30893fc","slug":"the-bicycle-rally-gave-the-message-of-staying-fit-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136596-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साइकिल रैली निकाल दिया फिट रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साइकिल रैली निकाल दिया फिट रहने का संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि परिसर में साइकिल रैली का नेतृत्व करते खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा, साथ में अन्
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस और डायरेक्टरेट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की ओर से रविवार को विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई, जिसे कुलपति निवास से कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया, जो स्पोर्ट्स ग्राउंड पर जाकर संपन्न हुई।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने फिटनेस की डॉज, आधा घंटा रोज की सराहना की और कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण चेतना का संदेश मिलेगा। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी साइक्लिस्ट को फिट इंडिया हिट इंडिया का महत्व समझाया और हमेशा साइकिल चलाने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आग्रह भी किया कि सभी नियमित रूप से साइकिल चलाने का अभ्यास करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। फिट इंडिया हिट इंडिया के सपने को साकार करने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम आयोजक एवं यूथ रेडक्रॉस प्रोग्राम कोआर्डिनेटर व खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने स्वयं भी साइकिल चलाई, जिनके नेतृत्व में यह रैली संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम न केवल अपनी फिटनेस में सुधार कर सकते हैं, बल्कि सामुदायिक एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा दे सकते हैं। इस मौके पर डॉ. ममता सचदेवा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार सहित अन्य शिक्षक, खिलाड़ी एवं कोच मौजूद रहे।