फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The banks of Brahma Sarovar resonated with traditional musical instruments like drums, flutes and lute.

Kurukshetra News: ढोल-नगाड़ों, बीन-बांसुरी पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गुंजायमान हुआ ब्रह्मसरोवर का तट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The banks of Brahma Sarovar resonated with traditional musical instruments like drums, flutes and lute.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रस्तुति से पहले उत्साहित हरियाणवी कलाकार। आयोजक
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर 5 दिसंबर तक चलने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ढोल-नगाड़ों, बीन-बांसुरी जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गुंजायमान हो चुका है। देश के विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों की ओर से दी जा रही प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बन रही हैं, वहीं दूसरी ओर कलाकारों की मनमोहक अदाओं ने पर्यटकों का दिल जीत लिया है। खानपान की विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में इस बार गीता महोत्सव में भागीदार राज्य मध्यप्रदेश के साथ-साथ मेजबान राज्य हरियाणा के पवेलियन बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में पर्यटकों की भीड़ म्हारा हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा को चरितार्थ कर रही है। यहां पर पर्यटकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ हरियाणा के इतिहास को जानने का मौका भी मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों से आए हुए शिल्पकारों ने अपनी कला के माध्यम से सभी का मन मोह लिया है, सभी अपने आप में अद्भुत हैं।
विज्ञापन

हर शिल्पकार की अपनी एक कला है, वो कला जो भारत देश के गौरवशाली इतिहास को बयान करती है। चाहे वो बनारसी साड़ी हो या राजस्थान का देसी खानपान, मुंबई की भेल हो या राजस्थान से आए कलाकार, हर कोई अपनी कला में माहिर है। भारत की इस विरासत, शिल्पकारी, कलाकारी और संस्कृति को देखने के लिए देश-विदेश के लाखों पर्यटक हजारों किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed