फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The baby birth out of hospital

अस्पताल के बाहर दिया बच्चे को जन्म

Sat, 10 May 2014 06:41 PM IST
अमर उजाला कुरुक्षेत्र
अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Sat, 10 May 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
The baby birth out of hospital
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी से प्रसव पीड़ा के दौरान निकली एक महिला की डिलीवरी गुरुद्वारा छठी पातशाही के निकट हो गई। डिलीवरी के बाद महिला को वापिस सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हैंडल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाहाबाद निवासी त्रिवेणी पत्नी सुरेंद्र को गर्भवती होने के कारण शुक्रवार को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल लाया गया था। जब उसे अस्पताल का स्टाफ प्रसूति विभाग ले जाया तो महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। डॉक्टरों और स्टाफ नर्स के काफी कहने पर भी उसने चिल्लाना बंद नहीं किया। इसके बाद गर्भवती महिला ने खूब हाथ-पैर चलाए। इस बारे में महिला के पति को भी बताया। काफी समझाने पर भी महिला नहीं मानी और फिर उसे अस्पताल से भेज दिया, लेकिन जैसे ही यह महिला गुरुद्वारा छठी पातशाही के निकट पहुंची, तो उसकी डिलीवरी हो गई। इसके तुरंत बाद फिर से महिला के परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहीं जब मेडिकल आफिसर डॉ. मुकेश से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि महिला अपनी जिम्मेदारी पर अस्पताल से गई थी। कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी जिद्द पर अड़ी और किसी को भी अपने पास नहीं आने दे रही थी। बार-बार समझाने पर जब वह नहीं मानी तो उसे अस्पताल से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed