फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The audience danced to the song 'Mera Daman Simade O Nandi Ke Beera'

Kurukshetra News: मेरा दामन सिमादे ओ ननदी के बीरा...पर झूम उठे दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to the song 'Mera Daman Simade O Nandi Ke Beera'
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में लोक वाद्य यंत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने इस दौरान कहा कि आज के आधुनिक युग में युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हो रही है। ऐसे में लोक कलाओं और परंपरागत तौर तरीकों तथा रीति-रिवाजों के साथ अपनी प्रतिभा को लोगों के बीच प्रस्तुत करना लोक कलाकारों का सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

लोक वाद्य यंत्र नृत्य या गायन कार्यक्रमों में सहायक के रूप में ही जाने जाते हैं। किंतु बिना वाद्यों के कोई भी नृत्य पूर्ण नहीं है। कोई भी गीत बिना संगीत के मात्र एक कविता बनकर रह जाता है। इसलिए लोकवाद्य यंत्र कलाकारों को मंच प्रदान करके उनकी अलग पहचान बनाना कला परिषद का दायित्व बनता है, जिसका निर्वहन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लोकवाद्य यंत्र कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध नगाड़ा वादक सुभाष नगाड़ा और उनके दल ने विभिन्न लोकधुनों के साथ कार्यक्रम को सार्थक किया। कार्यक्रम की शुरुआत रामायण की चौपाइयों से की गई, जिसमें राम धुन बजाकर कलाकारों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद हरियाणवी लोक गीत मेरा दामन सिमादे ओ ननदी के बीरा, उड़ जइयो रे कबूतर तन्ने मारे बिजली... जैसे गीतों की धुन ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम की खूबसूरती इस बात से और ज्यादा बढ़ रही थी कि सुभाष नगाड़ा के साथ उनके पोते आदित्य नगाड़ा बजा रहे थे, निखिल ढोल तथा 10 वर्षीय तन्नू ताशा बजाकर संगत दे रहे थे। एक से बढ़कर एक लोकधुन में एक ही परिवार के चार कलाकारों की जुगलबंदी कार्यक्रम को चार चांद लगा रही थी। गूंगा धमोड़ा के साथ बीन, ताशा, ढोल, कलारनेट, नगाड़ा, हारमोनियम, डेरू आदि वाद्यों से कलाकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उभरते कलाकार मननदीप सिंह ने तबला तथा विकास ने हारमोनियम वादन से अपनी प्रतिभा को दिखाया। कार्यक्रम में कलाकार रविन्द्र नागर, सुमित कुमार, धन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। अंत में समस्त कलाकारों तथा अतिथियों को हरियाणा कला परिषद की ओर से सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed