फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The audacity of thieves in Dharmanagari: 11 grill theft at the entrance of Brahmasarovar and the contiguous lake

धर्मनगरी में चोरों का दुस्साहस : ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर के प्रवेशद्वार पर लगी 11 ग्रिल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
The audacity of thieves in Dharmanagari: 11 grill theft at the entrance of Brahmasarovar and the contiguous lake
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर से चोर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। ब्रह्मसरोवर पर पर्यटन पुलिस के तैनात होने के बाद ब्रह्मसरोवर से चोरी होना गंभीर माना जा रहा है। चोर पुराने वीआईपी रास्ते व वीवीआईपी घाट के प्रवेश द्वार पर लगी 11 चरखी व 11 ग्रिल चोरी कर ले गए हैं। यह सब तब हुआ जब ब्रह्मसरोवर पर ही केयूके थाना व पर्यटन पुलिस की पोस्ट है। पर्यटन पुलिस को गश्त के लिए वाहन भी दिए गए हैं, मगर चोर सुरक्षा को चुनौती देते हुए करीब दो लाख रुपये का लोहे की चरखी व ग्रिल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी एक नजर में इसे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की लापरवाही भी मान रहे हैं। खास बात है कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों ने चोरी के 22 दिन बाद इसका पता चला।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस ने इसमें अब मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संपदा प्रबंधक राजवीर ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि चोर ब्रह्मसरोवर के प्रवेश द्वारों व पार्कों में लगी ग्रिल, चरखी व सन्निहित सरोवर से ग्रिल चोरी कर ले गए। उन्होंने शिकायत में बताया कि 18 जनवरी की रात को चोर पुराने वीआईपी रास्ते से दो चरखी तथा साधना फार्म पार्क से एक चरखी चोरी कर ले गए। इसके अतिरिक्त तिरुपति बालाजी मंदिर के सामने बने पार्क की दक्षिणी दिशा से दो चरखी, बाजीगर धर्मशाला के सामने बने पार्क की दक्षिणी दिशा से दो चरखी, तीन ग्रिल व पश्चिमी दिशा से एक ग्रिल, ट्यूबवेल नंबर आठ के सामने ब्रह्मसरोवर की पूर्वी दिशा से एक ग्रिल, वीवीआईपी घाट के प्रवेश द्वार पर लगे गेट का एक भाग, ब्रह्मसरोवर की पश्चिमी दिशा से चार चरखी भी चोरी हुई हैं। ब्रह्मसरोवर क्षेत्र से 11 चरखी व छह ग्रिल चोरी की गई, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। इसके अलावा सन्निहित सरोवर पर स्थित कमल कुंज के साथ लगते पार्क से भी ग्रिल चोरी हुई है। सन्निहित सरोवर से चोरी हुई पांच ग्रिल की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed