फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The assessment committee will visit NIT next week and investigate.

Kurukshetra News: अगले हफ्ते एनआईटी में आएगी असेसमेंट कमेटी, करेंगी छानबीन

Sun, 19 Apr 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The assessment committee will visit NIT next week and investigate.
कुरुक्षेत्र। एनआईटी निदेशक कार्यालय ।
गौरव सागवाल
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के मौजूदा हालात के बीच अगले हफ्ते असेसमेंट कमेटी की टीम एनआईटी में पहुंचेगी। शिक्षा मंत्रालय की ओर गठित यह तीन सदस्यीय कमेटी फिर से कई फाइलों की जांच करने के लिए आएगी। इस दौरान टीम एक बार फिर नॉन टीचिंग और शिक्षकों से बात करेगी, साथ ही कई अन्य फाइलों की जांच भी करेगी।
एनआईटी में इससे पहले सात अप्रैल को टीम ने बंद कमरे में लगभग 30 लोगों से 10 घंटे तक गहन पूछताछ की थी। इनमें सभी डीन, 12 विभागाध्यक्ष, संस्थान के सभी संगठनों के अध्यक्ष व विद्यार्थी शामिल किए गए थे, हालांकि इस बार विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे क्योंकि एनआईटी प्रशासन के द्वारा अगले आदेश तक हॉस्टल बंद कर दिए हैं। साथ ही छात्रों को घर जाने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


इस बार टीम पूर्व निदेशक की कार्यशैली से लेकर उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में दोबारा जांच करेगी। इस टीम में प्रो अनिल सहस्रबुद्धे, एम मदन गोपाल, केके शुक्ला शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




निदेशक की छीनी थी शक्तियां

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बीते 28 मार्च को पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के निदेशक रहे प्रोफेसर बीवी रमना रेड्डी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी थी। जिसके बाद प्रो ब्रह्मजीत को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था वहीं प्रो विनोद मित्तल को रजिस्ट्रार बनाया गया था।





पिछले दौरे पर भी मंगवाई थीं कुछ फाइलें

सात अप्रैल को आई टीम ने भी उस समय कुछ फाइलें मंगवाई थीं, जिसकी गहन जांच की थी। जानकारी मिली है कि इस बार भी कई और अन्य फाइलों की जांच करने के लिए टीम दौरा करने वाली है। इसके अलावा पदोन्नति और नियुक्तियों को लेकर भी पूर्व निदेशक से सवाल-जवाब किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed