फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The air quality in the holy city has become suffocating, with air pollution levels reaching 230.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में दमघोटू हुई आबोहवा 230 पहुंचा वायु प्रदूषण का स्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The air quality in the holy city has become suffocating, with air pollution levels reaching 230.
कुरुक्षेत्र। जिला हस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
कुरुक्षेत्र। दिवाली पर्व पर खूब जश्न रहा। इसी उत्साह के बीच जमकर आतिशबाजी की गई और करीब चार करोड़ के पटाखे फूंके गए। प्रशासन की ओर से रात को आठ से 10 बजे तक दो घंटे आतिशबाजी करने की छूट दी गई थी लेकिन सोमवार देर शाम से लेकर रातभर लोगों ने पटाखे बजाए। मंगलवार को भी देर शाम तक पटाखे फोड़े जाने की गूंज सुनाई देती रही। इसके परिणामस्वरूप धर्मनगरी क हवा दमघोटू हो गई और प्रदूषण स्तर 230 तक पहुंच गया। पटाखे बजाते हुए कई लोग भी झुलसे जिनमें से एक को अस्पताल में उपचाराधीन भी करवाना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। त्योहारी सीजन के चलते अस्पतालों में सांस के रोगियों की संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। चेस्ट एंड टीबी स्पेशलिस्ट डॉ. गौरव चावला का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस नलिकाओं में एलर्जी हो रही है, ऐसे में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदूषण के बढ़ रहे स्तर के कारण खुली हवा में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं आज और लोग गोवर्धन पर्व पर आतिशबाजी करेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर 400 पार जाने की संभावना है, जोकि स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों से निकलती है जहरीली गैस : पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें छोड़ता है। ये तत्व सांस की नलियों में सूजन और जलन पैदा करते हैं जिससे अस्थमा के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं। इसके अलावा धूपबत्ती, अगरबत्ती और दीयों का धुआं इनडोर प्रदूषण बढ़ाता है। यही वजह है कि दिवाली के बाद अस्पतालों में अस्थमा मरीजों की संख्या अचानक बढ़ जाती है।

हाथ में ही हो गया अनार से धमाका, झुलसा : शहर वासी संजय ने बताया कि दिवाली की रात वह मार्केट से 250 रुपये का अनार बम लेकर आए थे। दुकानदार ने उन्हें कहा कि अनार 10 से 15 राउंड चलेगा लेकिन धमाका नहीं होगा। वह अनार को अपने हाथ में लेकर चला रहे थे। कुछ देर चलने के बाद उसमें धमाका हुआ जिससे उनका हाथ जल गया। संजय जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। अस्पताल में दो अन्य लोग भी पहुंचे जिन्हें मामूली चोटें थीं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने निजी अस्पतालों में उपचार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed