फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The aim of the Fuljhadi workshop is to connect the traditional folk style with the younger generation: Dr. Kuldeep

फुलझड़ी कार्यशाला का उद्देश्य पारंपरिक लोकशैली को युवा पीढ़ी से जोड़ना : डॉ. कुलदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The aim of the Fuljhadi workshop is to connect the traditional folk style with the younger generation: Dr. Kuldeep
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में पांच दिवसीय फुलझड़ी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले युवाओं ने पारंपरिक फुलझड़ी कला के मूल तत्वों को समझा। संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. कुलदीप आर्य ने फुलझड़ी को हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि फुलझड़ी न केवल लोक उत्सवों और उल्लास का संदेश देती है, बल्कि सौंदर्य व सौहार्द निर्माण की एक दृष्टि भी प्रदान करती है। कार्यशाला का उद्देश्य पारंपरिक लोकशैली को युवा पीढ़ी से जोड़ना तथा उन्हें इस अनमोल कला की गहराइयों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने फुलझड़ी निर्माण की तकनीक लकड़ी चयन, काट-छांट, सजावट, रंग संयोजन एवं आकारिकी को सीखा और इसके डिजाइन में अपनी रचनात्मकता को भी सम्मिलित किया। कार्यशाला में युवाओं ने पारंपरिक शैलियों के साथ प्रयोग कर आधुनिक, नवोन्मेषी स्पर्शों को भी अपनाया और फुलझड़ी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed