{"_id":"684b34eee1990d64340bdca2","slug":"the-administration-will-make-strong-security-arrangements-for-the-yoga-marathon-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137177-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: योग मैराथन के लिए प्रशासन की तरफ से होंगे सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: योग मैराथन के लिए प्रशासन की तरफ से होंगे सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून को योग मैराथन होगी, जिसके लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यह योग मैराथन ब्रह्मसरोवर दक्षिण द्वार से शुरू होकर पुरुषोत्तमपुरा बाग में संपन्न होगी। इस योग मैराथन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झंडी देकर रवाना करेंगे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में योग मैराथन के लिए अधिकारियों की एक बैठक ली। खेल विभाग, आयुष विभाग, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अन्य विभागों से 15 जून को सुबह छह बजे ब्रह्मसरोवर पर होने वाली योग मैराथन की तैयारी के लिए फीडबैक ली और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्मसरोवर के दक्षिण द्वार से शुरू होने वाली योग मैराथन के रूट श्री तिरुपति बाला जी मंदिर, बीआर इंटरनेशनल चौक, रेलवे रोड, सन्निहित सरोवर, अर्जुन चौक, ब्रह्मसरोवर के उत्तर द्वार से पुरूषोत्तमपुरा बाग तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। योग मैराथन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, संस्थाओं के प्रतिनिधि, योग साधक और आम नागरिक शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन के रूट तक पीने के पानी की व्यवस्था, एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ-साथ तमाम प्रबंध किए जाएंगे।