{"_id":"65caa6f8dfb3dc459a0ebe34","slug":"the-administration-used-all-its-might-to-stop-the-farmers-multi-level-barricades-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-113570-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत, कई स्तरीय बैरिकेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत, कई स्तरीय बैरिकेड
विज्ञापन
पिहोवा। टयूकर बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा बिछाई गई लोहे की कीलें। संवाद
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/शाहाबाद/इस्माईलाबाद। दिल्ली कूच से किसानों को रोकने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। हर संभव प्रयास किए गए हैं कि किसी भी स्तर पर किसान आगे न बढ़ सकें। इसके लिए पंजाब से सटे पिहोवा-पटियाला रोड पर कई स्तरीय बैरिकेडिंग की कई तो वहीं कंटीली तारों के साथ-साथ सड़क पर नए बीम बना नुकीली कीलें भी गाड़ दी, ताकि किसानों के वाहन आगे न बढ़ सके। यही नहीं जिले में पंजाब सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर व अन्य संबंधित जगहों पर अर्द्ध सैनिक बल की कंपनी ने मार्च निकाला तो पुलिस लाइन में मॉकड्रिल भीड़ से निपटने का अभ्यास भी किया गया। इसके साथ ही वज्र वाहन से लेकर वाटर कैनन व अन्य उपकरणों को भी बारीकी से परखा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर हर हालात से निपटा जा सके। हालात से निपटने के लिए अर्ध सैनिक बलों की छह कंपनियां बुलाई गई है तो वहीं देर रात को ही इन जवानों को तैनात किया जाने लगा था।
शाहाबाद में भी देर शाम अर्धसैनिक बलों के जवान पहुंचने लगे थे तो वहीं दिल्ली की ओर से जाने वाले वाहनों को साहा मार्ग से डायवर्ट रखा गया, जिसके चलते राहगीरों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा गांव के पास पंजाब मार्ग को पूरी तरह से सील रखा तो अन्य मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। उधर, पुलिस लाइन में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल में उन्होंने भीड़ से निपटने और पत्थरबाजी से बचाव का अभ्यास किया। साथ ही उन्होंने अपने उपकरण का जायजा भी लिया। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने दंगा भड़कने की स्थिति में शांति बनाए रखने की हिदायत दी तथा इसे नियंत्रित करने संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें दो दिन पहले भी पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की गई थी।
किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा : एसपी
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से सक्षम है। किसी भी नागरिक को कानून अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं है। कानून व्यवस्था तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस द्वारा भी सख्ती से निपटा जाएगा। दंगा और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार मॉक ड्रिल की जा रही है। अर्द्ध सैनिक बल की छह कंपनियां उनको उपलब्ध करवाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर और जवान व कंपनियां बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी तरह से तैयार
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार है। प्रत्येक बॉर्डर पर एक-एक एंबुलेंस को तैनात किया गया है। चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
किसी तरह की अफवाह पर न दें ध्यान
जिलाधीश शांतनु शर्मा ने बताया कि नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की सामग्री अथवा वीडियो को पुष्टि किए बिना साझा न करें। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु और असामाजिक तत्वों की सूचना मिले तो प्रशासन से जरूर साझा करें।