{"_id":"680d32752a31387aa8079fb7","slug":"the-administration-became-alert-to-maintain-law-and-order-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-134818-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क हुआ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले से जनता में रोष बना हुआ है। जिले में जगह-जगह रोष प्रदर्शन व कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम अमन कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा 11 अन्य अधिकारियों को क्षेत्र अनुसार डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जिलाधीश नेहा सिंह ने जारी आदेशों मेंं कहा है कि रोष प्रदर्शन और कैंडल मार्च के दौरान कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ में शामिल होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देकर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसलिए एसडीएम थानेसर अमन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि बीडीपीओ विकास कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके साथ शहर थाना प्रबंधक थानेसर, बीडीपीओ पिहोवा अंकित पुनिया व उनके साथ थाना शहर पिहोवा प्रबंधक, एसडीओ पंचायती राज पिहोवा रणधीर सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, उनके साथ थाना सदर पिहोवा प्रबंधक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगा। जिलाधीश ने जारी आदेश में एचएसएएमबी पिपली के सतीश कुमार, पंचायती राज थानेसर के एसडीओ योगेश शर्मा व थानेसर के बीडीपीओ अमित कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेवारी सौंंपी गई है। इन अधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रबंधक सहयोग करेंगे।
जिलाधीश ने कहा कि पब्लिक हेल्थ शाहाबाद के एसडीओ सुरेंद्र मोहन व प्रबंधक थाना शहर, पीडब्ल्यूडी लाडवा के एसडीओ धर्मवीर व थाना बाबैन एसएचओ, वाटर सर्विस झांसा से दलबीर सिंह, साथ में झांसा एसएचओ, ईस्माइलाबाद क्षेत्र से नायब तहसीलदार सागर मल व साथ में ईस्माइलाबाद एसएचओ, लाडवा में बलकार सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।