{"_id":"6849eb04929e64d90205170c","slug":"the-accused-of-stealing-four-lakhs-from-the-shop-was-caught-in-12-hours-three-lakhs-were-recovered-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-668081-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुकान से चार लाख की चोरी करने का आरोपी 12 घंटे में काबू, तीन लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुकान से चार लाख की चोरी करने का आरोपी 12 घंटे में काबू, तीन लाख बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने तंबाकू व अन्य सामान की हॉल सेल की दुकान चार लाख रुपये चोरी करने के आरोपी को 12 घंटे में काबू कर उससे तीन लाख रुपये बरामद किए है। आरोपी की पहचान बीड सोंटी गांव के गुलजोर सिंह के रूप में हुई है।
नौ जून को थाना लाडवा में दी शिकायत में दुकान मालिक राहुल ने पुलिस को बताया कि उनकी बीड़ी, सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक्स की होलसेल दुकान है, जो उनके घर के पास ही है। दोपहर करीब 2:45 बजे वह खाना खाने के लिए दुकान को ताला लगाकर घर गए थे, लेकिन कुछ देर बाद एक ग्राहक ने फोन कर बताया कि दुकान खुली पड़ी है। दुकान पर पहुंचने पर राहुल ने देखा कि गल्ले के आसपास सामान बिखरा हुआ है और उसमें रखे चार लाख रुपये के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब मिली। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी गई। टीम ने उक्त आरोपी को काबू कर तीन लाख रुपये की बरामदगी कर ली।