फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of firing was sent to judicial custody

Kurukshetra News: गोली चलाने का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing was sent to judicial custody
लाडवा। लाडवा पुलिस ने बकाली गांव में घर पर गोली चलाने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी निवासी कृष्णा काॅलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर 2023 को समय सिंह निवासी बकाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुबह उसको अपने घर के गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह उठकर बाहर आया तो उसने देखा कि उसके गेट के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसके गेट पर गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई भी मौके पर आ गया। इतने में मोटरसाइकिल पर दोनों युवक वहां से भाग गए। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई, जिसके चलते एक फरवरी को उक्त आरोपी को काबू कर लिया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन




दुकान से चोरी करने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो पुलिस की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोप में सोमपाल उर्फ कल्लू निवासी इंद्रा काॅलोनी शोरगिर बस्ती को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गत 31 दिसंबर को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में हरमीत सिंह निवासी अमीन ने बताया था कि उसकी राजेंद्र नगर कुटिया वाली गली में दुकान है। 30 जनवरी की शाम को वह दुकान का लॉक लगाकर किसी काम से बाजार गया था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान के गल्ले से नकदी व अन्य सामान कोई चोरी करके ले गया है, जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई थी। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को दी गई। पुलिस ने इस मामले में सोमपाल उर्फ कल्लू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विशाल उर्फ पेटू निवासी वाल्मीकि बस्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्रवाई पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर की। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को पुलिस ने लाडवा चौक के पास से संदीप निवासी अटवान को पकड़ा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। आगामी कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed