फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of attacking and injuring a young man has been arrested

Kurukshetra News: युवक पर हमला कर जख्मी करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The accused of attacking and injuring a young man has been arrested
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले दोस्त से मिलकर लौट रहे युवक पर हमला कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल निवासी बात्ता जिला कैथल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना केयूके में 25 नवंबर 2022 को दर्ज शिकायत में अमन कुंडू निवासी तितरम जिला कैथल ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 25 नवंबर को वह अपनी कार से कुरुक्षेत्र में अपने दोस्त से मिलने आया था। जैसे ही वह केयूके रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो पीछे से 8-10 युवकों ने उस पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बाइक चोरी करने का आरोपी धरा
पिहोवा। एक महीना पहले तहसील गेट के पास से चोरी हुई वारदात का खुलासा हो गया। बाइक चोरी करने का आरोपी सुनील कुमार निवासी नंद काॅलोनी पिहोवा जिला जेल में ही बंद था, जिसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। थाना शहर पिहोवा में छह अप्रैल को दर्ज शिकायत में गुरजीत सिंह निवासी मोहनपुर ने बताया था कि वह किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर पिहोवा तहसील कार्यालय में आया था। उसने अपनी बाइक को तहसील के गेट के पास खड़ा किया था। काम निपटाकर वह आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को दोबारा कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed